स्मार्ट मीटर बदलने गई टीम पर हमले के विरोध में विद्युत कर्मियों का सांकेतिक धरना
दो दिन में गिरफ्तारी नहीं होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
सीकर : शहर के राधाकिशनपुरा क्षेत्र में स्मार्ट मीटर बदलने गई बिजली विभाग की टीम पर हुए हमले के विरोध में शुक्रवार को विद्युत कर्मचारियों ने सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने पुलिस प्रशासन और विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि दो दिन के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो सोमवार से कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
कर्मचारी नेताओं राजकुमार भास्कर और महेश कुमार ने बताया कि राधाकिशनपुरा क्षेत्र में बिजली विभाग की टीम आमजन को सुचारू विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए कार्य कर रही थी। इसी दौरान खराब स्मार्ट मीटर बदलने पहुंचे तकनीकी सहायक ओमप्रकाश मील और उनकी टीम के साथ कथित रूप से मारपीट की गई।
कर्मचारियों के अनुसार घटना के दौरान कुछ लोगों ने विभागीय कर्मचारियों के कपड़े फाड़ दिए तथा एक व्यक्ति ने लोहे की सरिया से हमला कर ओमप्रकाश मील को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में उनका हाथ टूट गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना के विरोध में विद्युत कर्मचारियों ने विभागीय कार्यालय परिसर में धरना देकर दोषियों की गिरफ्तारी और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि पुलिस प्रशासन को मामले में तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि यदि सोमवार तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो जिलेभर के विद्युत कर्मचारी जिला मुख्यालय पर कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
इस दौरान कर्मचारियों ने अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड से भी मांग की कि स्मार्ट मीटर से जुड़े कार्यों में लगे ठेका कर्मचारियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए उन्हें निगम के माध्यम से पहचान पत्र जारी किए जाएं तथा आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं। उनका कहना था कि ठेका कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को लेकर उत्पन्न विवादों का असर कई बार विभाग के नियमित कर्मचारियों को भुगतना पड़ता है।
धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में विद्युत कर्मचारी संघ के पदाधिकारी, कर्मचारी और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2209515


