कुडली गांव के वीर चक्र प्राप्त हवलदार सरदार खां का यूनुस खान ने किया सम्मान
दादा कायम खां स्मृति अनुसंधान एवं विकास संस्था के तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
डीडवाना : दादा कायम खां स्मृति अनुसंधान एवं विकास संस्था के तत्वावधान में दादा कायम खां के 607 वें यौमे शहादत के तहत ग्राम कुडली में वीर सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश की रक्षा के लिए अदम्य साहस और वीरता का परिचय देने वाले वीर चक्र सम्मानित सैनिक हवलदार सरदार खां व उनके परिजनों का सम्मान कर उनके योगदान पर फख्र किया गया। समारोह में डीडवाना विधायक एवं पूर्व मंत्री यूनुस खान उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देश की सुरक्षा और अखंडता के लिए सैनिकों तथा उनके परिवारों का योगदान अतुलनीय है। वीर सैनिकों और शहीदों के परिवारों का सम्मान करना समाज का नैतिक दायित्व है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रसेवा और देशभक्ति की भावना को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान वीर चक्र प्राप्त जनाब हवलदार सरदार खां व उनके परिवारजनों खातुन बानो पत्नी कप्तान मुनीर खां (पुत्री), याकुब खा रेल्वे (रि. आर्मी), इशाक खां, शेर मोहम्मद खां (रि. आर्मी), शब्बीर खां (पुत्र), सोयम खान वल्द शब्बीर खां, परवेज खान वल्द इशाक खां ( सुपौत्र) का सम्मान किया गया। इस मौके पर सैनिक परिवारों को शॉल, साफा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने 1971 के भारत-पाक युद्ध में सैनिकों द्वारा प्रदर्शित शौर्य और बलिदान को याद करते हुए उनके योगदान पर प्रकाश डाला। दादा कायम खां स्मृति अनुसंधान एवं विकास संस्था अध्यक्ष सिकंदर खां ने बताया कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य नई पीढ़ी को सैनिकों के त्याग, समर्पण और बलिदान से परिचित कराना तथा समाज में उनके प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कायमखानी समाज के गणमान्यजन, पूर्व सैनिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2208796


