सेफरागुवार में बिजली अव्यवस्थाओं पर ग्रामीणों का प्रदर्शन:जी.एस.एस. पर धरना, जर्जर तारों और कर्मचारियों की लापरवाही से परेशानी
सेफरागुवार में बिजली अव्यवस्थाओं पर ग्रामीणों का प्रदर्शन:जी.एस.एस. पर धरना, जर्जर तारों और कर्मचारियों की लापरवाही से परेशानी
खेतड़ी : सेफरागुवार स्थित वार्ड नंबर 5, मोहल्ला खटीकान के निवासियों ने आज बिजली विभाग की लापरवाही के विरोध में जी.एस.एस. सेफरागुवार पर प्रदर्शन किया। राजकुमार खन्ना के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने यह विरोध दर्ज कराया।
ट्रांसफार्मरों पर लगी केबलें जर्जर
ग्रामीणों ने बताया कि उनके वार्ड नंबर 5 से 11000 के.वी. की विद्युत लाइन गुजरती है। इसके ट्रांसफार्मरों पर लगी केबलें जर्जर हो चुकी हैं, जिससे तार टूटकर नीचे गिर जाते हैं। संबंधित लाइनमैन और एफ.आर.टी. कर्मचारियों को सूचित करने पर भी वे समय पर तारों को जोड़ने नहीं आते, जिससे किसी बड़े हादसे का खतरा बना रहता है। इन अव्यवस्थाओं से परेशान होकर ग्रामीणों ने सुबह 10 बजे से जी.एस.एस. सेफरागुवार पर धरना शुरू किया।
सूचना मिलने पर सहायक अभियंता सुभाष मीणा ने प्रदर्शनकारियों से फोन पर बात की। ग्रामीणों ने अपनी प्रमुख समस्याएं बताईं, जिनमें ट्रांसफार्मरों पर लगी पुरानी व जर्जर केबलों को बदलना, एक ही स्ट्रक्चर पर रखी दोनों डी.पी. को अलग-अलग स्ट्रक्चर पर रखना, ट्रांसफार्मरों के पास से कीकर व अनावश्यक झाड़ियां हटवाना और बिजली संबंधी अव्यवस्थाओं को तुरंत ठीक करने के लिए कर्मचारियों का शीघ्र पहुंचना शामिल था, ताकि कोई दुर्घटना न हो। सहायक अभियंता ने इन समस्याओं को सुनकर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
सहायक अभियंता के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने करीब एक घंटे बाद, सुबह 11 बजे अपना धरना समाप्त कर दिया। विरोध प्रदर्शन में राजकुमार खन्ना, कालूराम खन्ना, जगदीशप्रसाद खन्ना, मखनलाल कुमावत, प्रभुदयाल जांगिड़, रहीश कुरेशी, अजीब कुरेशी, सीताराम खन्ना, विजय खन्ना, बुद्ध राम खन्ना और सुरेश खन्ना सहित कई ग्रामीण शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2207858


