शाकंभरी गेट से हटा पक्का अतिक्रमण, थाने के सामने से ठेले रवाना, प्रशासन की 5 दिन की समझाइश रही बेअसर, शुक्रवार शाम 5बजे भारी पुलिस जाब्ते के साथ सड़क को करवाया अतिक्रमण मुक्त
उदयपुरवाटी में अतिक्रमण पर चला पुलिस का डंडा; शाकंभरी गेट और थाने9 का मुख्य मार्ग खाली, पक्के निर्माण ध्वस्त
उदयपुरवाटी : कस्बे के मुख्य मार्गों पर लंबे समय से पैर पसार रहे अतिक्रमण के खिलाफ शुक्रवार को पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। शाकंभरी गेट और पुलिस थाने के आसपास के सड़क मार्ग पर यातायात को बाधित कर रहे अस्थाई ठेलों और अवैध पक्के निर्माण को पूरी तरह से हटाकर मार्ग को सुगम बनाया गया।

पांच दिन की मोहलत के बाद लिया एक्शन
थानाधिकारी रामपाल मीणा ने बताया कि पुलिस थाने के सामने और शाकंभरी गेट के निकट मुख्य सड़क पर ठेला संचालकों ने स्थाई रूप से कब्जे जमा रखे थे। जिससे प्रतिदिन कस्बेवासियों को भारी जाम और आवागमन की समस्या से जूझना पड़ रहा था। पुलिस प्रशासन पिछले पांच दिनों से लगातार इन ठेला संचालकों से समझाइश कर स्वेच्छा से मार्ग खाली करने की अपील कर रहा था। इसके बावजूद जब स्थिति जस की तस रही, तो शुक्रवार देर शाम ठीक पांच बजे पुलिस बल के साथ बड़े स्तर पर अभियान शुरू किया गया।

होटल के पास ढहाया अवैध निर्माण
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने न केवल सड़कों से ठेले हटवाए, बल्कि शाकंभरी गेट के समीप एक होटल के पास किए गए अवैध पक्के निर्माण को भी ध्वस्त कर दिया। अचानक हुई इस प्रशासनिक कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा, जिससे पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

पुनः अतिक्रमण करने पर होगी कानूनी कार्रवाई और जब्ती सीआई रामपाल मीणा ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि सभी ठेला संचालक भविष्य में भी सड़क सीमा के भीतर मार्ग को अवरूद्ध नहीं करें। यदि किसी भी रेहड़ी या ठेला संचालक द्वारा मुख्य मार्ग या प्रतिबंधित क्षेत्र में दोबारा ठेला लगाकर अतिक्रमण करने का प्रयास किया गया, तो पुलिस प्रशासन उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाएगा और सामान जब्त कर लिया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2207847


