दादा कायम खां के 607वें यौम-ए-शहादत पर दुआ-ए-मगफिरत व सम्मान समारोह 14 जून को ददरेवा में
दादा कायम खां के 607वें यौम-ए-शहादत पर दुआ-ए-मगफिरत व सम्मान समारोह 14 जून को ददरेवा में
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : दादा कायम खां स्मृति अनुसंधान एवं विकास संस्था तथा जिला कायमखानी सभा चूरू के संयुक्त तत्वावधान में दादा कायम खां के 607वें यौम-ए-शहादत के अवसर पर दुआ-ए-मगफिरत एवं सम्मान समारोह का आयोजन 14 जून 2026, रविवार को ददरेवा में किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम दादा कायम खां की जन्मस्थली “निशान-ए-कायम”, ग्राम ददरेवा, तहसील राजगढ़, जिला चूरू में आयोजित होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे किया जाएगा, जिसमें प्रदेश और देशभर से समाज के गणमान्य लोग शामिल होंगे।
संस्था पदाधिकारियों के अनुसार वर्ष 2007 से दादा कायम खां की जन्मभूमि पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। समारोह में दादा कायम खां की ऐतिहासिक एवं सामाजिक विरासत को याद करते हुए दुआ-ए-मगफिरत की जाएगी। साथ ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का सम्मान भी किया जाएगा।
इस वर्ष कार्यक्रम में युवाओं के लिए आगामी एक वर्ष का एजेंडा तय करने और इतिहास व विरासत संरक्षण को लेकर योजनाएं बनाने पर भी चर्चा की जाएगी। संस्था सचिव मुनव्वर अली खां ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसके लिए जयपुर और ददरेवा में अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आयोजकों ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
चूरू व जयपुर में चल रही तैयारियां
संस्था के सचिव मुनव्वर अली खां ने बताया कि ददरेवा में 14 जून को होने वाले कार्यक्रम को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही हैं। इसके लिए जयपुर व ददरेवा (चूरू) में अलग-अलग भागों में तैयारी के लिए जिम्मेदारी सौंपी जा रही हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2207800


