मक्का मदीना में देश की खुशी और अमन चैन की मांगी दुआएं।मालाओं और फूलों से हुआ अभिनंदन
मक्का मदीना में देश की खुशी और अमन चैन की मांगी दुआएं।मालाओं और फूलों से हुआ अभिनंदन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर मक्का-मदीना की पवित्र हज यात्रा पूरी कर वतन लौटे चूरू के स्वीट गारमेंट व्यवसायी हाजी इदरीश खान दौलतखानी का शुक्रवार को शहर की नई सड़क पर भव्य स्वागत किया गया। चूरू नगर परिषद के पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया के नेतृत्व में व्यापारियों एवं आमजन ने मालाएं पहनाकर और पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर गोविंद महनसरिया ने कहा कि हज यात्रा हर किसी के नसीब में नहीं होती और यह अल्लाह की विशेष कृपा का प्रतीक है। उन्होंने हाजी इदरीश खान को सफल हज यात्रा पूरी करने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की। हाजी इदरीश खान दौलतखानी ने बताया कि उन्होंने अपनी माता के साथ मक्का-मदीना में हज की सभी रस्में अदा कीं।
इस दौरान उन्होंने देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगी। उन्होंने कहा कि भारत निरंतर तरक्की करे, सभी लोग स्वस्थ एवं सुरक्षित रहें और देश विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे, यही उनकी प्रार्थना रही। स्वागत समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने हाजी इदरीश खान को हज यात्रा की मुबारकबाद देते हुए उनके अनुभव भी सुने।
इस अवसर पर गोविंद महनसरिया के साथ मुंशी खान चांदखानी, मनोज महनसरिया एडवोकेट, नवाब खान दौलतखानी (सेवानिवृत्त रेल चालक), ईदू खान फतेहखानी, जाकिर खान, परमेश्वर रेगर, योगेश शर्मा, शिवम सोनी, ललित मेघवाल, मोहन टेलर, कालूराम महर्षि, शाहरुख लोहार और लतीफ खान सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2207752


