[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ग्रामीण सेवा शिविरों में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने पहुंचे सीएमएचओ डॉ. गुर्जर, दिए बेहतर व्यवस्थाओं के निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ग्रामीण सेवा शिविरों में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने पहुंचे सीएमएचओ डॉ. गुर्जर, दिए बेहतर व्यवस्थाओं के निर्देश

भीमसर और नयासर शिविरों का किया निरीक्षण, टीकाकरण, टीबी उपचार और आयुष्मान कार्ड सेवाओं की समीक्षा

झुंझुनूं : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने शुक्रवार को भीमसर और नयासर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न योजनाओं और सेवाओं की प्रगति की जानकारी ली।

सीएमएचओ ने शिविरों में बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण, मरीजों की बीपी और शुगर जांच, एचपीवी टीकाकरण, टीबी मरीजों के उपचार, निक्षय पोषण किट वितरण, आयुष्मान कार्ड बनाने एवं एक्टिवेट करने जैसी सेवाओं की समीक्षा की।

उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों से संवाद कर निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से लोगों को उनके गांव में ही जांच और उपचार की सुविधाएं मिल रही हैं।

डॉ. गुर्जर ने स्वास्थ्य टीमों को अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने, टीकाकरण कवरेज बढ़ाने और मातृ-शिशु स्वास्थ्य व टीबी उन्मूलन कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।

Related Articles