[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर सीकर में निकली साइकिल रैली, दिया शिक्षा से जोड़ने का संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर सीकर में निकली साइकिल रैली, दिया शिक्षा से जोड़ने का संदेश

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर सीकर में निकली साइकिल रैली, दिया शिक्षा से जोड़ने का संदेश

सीकर : विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बाल श्रम उन्मूलन एवं बाल अधिकारों को लेकर सीकर में साइकिल जागरूकता रैली निकाली गई। जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन अलायंस एवं गायत्री सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रैली को पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजपाल सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव शालिनी गोयल और बाल अधिकारिता विभाग की अधिकारी गार्गी शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस पुलिस लाइन पहुंची। इस दौरान लोगों को बाल श्रम के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए बच्चों को शिक्षा, सुरक्षा और बेहतर भविष्य से जोड़ने का संदेश दिया गया।

एएसपी डॉ. तेजपाल सिंह ने कहा कि बच्चों से श्रम करवाना कानूनन अपराध है। बच्चों को शिक्षा, खेल और स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़कर उनके सर्वांगीण विकास पर ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बाल अधिकारों की रक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

रैली समन्वयक अभिषेक बगड़िया ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बाल श्रम के खिलाफ जन-जागरूकता बढ़ाना और हर बच्चे को शिक्षा व सुरक्षित बचपन का अधिकार दिलाने के लिए लोगों को प्रेरित करना है।

Related Articles