[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नालपुर में दो महीने से पेयजल संकट, ग्रामीणों में आक्रोश:एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, अवैध कनेक्शनों पर कार्रवाई की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नालपुर में दो महीने से पेयजल संकट, ग्रामीणों में आक्रोश:एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, अवैध कनेक्शनों पर कार्रवाई की मांग

नालपुर में दो महीने से पेयजल संकट, ग्रामीणों में आक्रोश:एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, अवैध कनेक्शनों पर कार्रवाई की मांग

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के नालपुर गांव में पिछले दो महीने से पेयजल संकट गहराया हुआ है। इस समस्या के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे।

अवैध कनेक्शन का आरोप

ज्ञापन में बताया गया कि गांव में पानी की गंभीर किल्लत है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कुम्भाराम योजना की पाइपलाइन में डाडा फतेहपुरा से नालपुर तक कई स्थानों पर अवैध कनेक्शन किए गए हैं। इन अवैध कनेक्शनों के कारण गांव की मुख्य पानी की टंकी तक पर्याप्त जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इन अवैध कनेक्शनों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

इसके अतिरिक्त, गांव में बनी दो बड़ी पानी की टंकियों में से एक टंकी पिछले लगभग 10 सालों से क्षतिग्रस्त है। इससे जल संग्रहण की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त टंकी के पुनर्निर्माण की भी मांग की है।

इस दौरान रोहिताश, मनीराम, महिपाल, सुरेश, रामपाल, राजेश, ममता, सुशीला, बिमला, भतेरी, चमेली, कमला, रामबाई, लीलावती, शर्मिला, कमलेश सहित कई ग्रामीण मौजूद थे। उन्होंने एसडीएम से नालपुर गांव में शीघ्र कार्रवाई कर सुचारू पेयजल व्यवस्था बहाल करने का आग्रह किया।

Related Articles