खेतड़ी में ग्रामीणों का धरना 86वें दिन भी जारी, मांगों के समाधान की उठाई आवाज
खेतड़ी में ग्रामीणों का धरना 86वें दिन भी जारी, मांगों के समाधान की उठाई आवाज
खेतड़ी : क्षेत्रीय जनसेवा समिति के बैनर तले भोपालगढ़ ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों का विभिन्न जनहित मांगों को लेकर चल रहा धरना लगातार 86वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीण खेतड़ी ट्रस्ट द्वारा कथित झूठे मुकदमों, आस्था की देवी सती माता के आम रास्ते पर लगाए गए गेट को हटाने, अभ्यारण्य क्षेत्र से आने वाले जंगली जानवरों से मारे गए पालतू पशुओं का उचित मुआवजा दिलाने सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।
धरने की अध्यक्षता गजेंद्र पारीक ने की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए ग्रामीण लंबे समय से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने प्रशासन से जल्द सकारात्मक कदम उठाने की मांग की।
धरना स्थल पर मौजूद लोगों ने एकजुट होकर मांगों के समर्थन में नारे लगाए और आंदोलन को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक धरना जारी रहेगा।
धरने में गोकुलचंद सैनी, सीताराम कुमावत, सुगन, जुगल सैनी, नवल किशोर पारीक, रोहिताश सैनी, रोशन लाल कुमावत, भूपेंद्र सिंह सोढ़ा, सुरेश कुमार सैनी, योगेश सैनी, चंदगी राम सैनी, लक्ष्मण सिंह सोढ़ा, गिरधारी लाल, सुगनाराम कुमावत, महावीर, बाबूलाल सैनी, लाल सिंह ईंदा, सुरेश शाह, नरेश कुमार, संत कुमार शास्त्री, पवन सिंह, मोतीलाल, श्याम सिंह, राघवेंद्र पाल, लाखन सिंह, शिव कुमार, गोवर्धन राम सहित ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2207079


