नीमकाथाना में बुजुर्ग महिला से लूट का खुलासा:चोरी के गहने खरीदने वाला गिरफ्तार, कम कीमत में खरीदे थे
नीमकाथाना में बुजुर्ग महिला से लूट का खुलासा:चोरी के गहने खरीदने वाला गिरफ्तार, कम कीमत में खरीदे थे
नीमकाथाना : नीमकाथाना पुलिस ने 80 साल की बुजुर्ग महिला से लूटे गए सोने के गहने खरीदने वाले एक सुनार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटे गए आभूषण भी बरामद कर लिए हैं। सीआई विजेंद्र सिंह ने बताया कि एक 80 वर्षीय महिला से उसके पोते और उसके साथी ने सोने के गहने लूट लिए थे। पुलिस ने इस मामले में पहले ही दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
खरीदने वाले दुकानदार को किया गिरफ्तार
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि लूटे गए गहने एक पड़ोसी सुनार को बेचे गए थे। कोतवाली थाना पुलिस ने एक विशेष टीम गठित कर तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की सहायता से जांच आगे बढ़ाई। जांच में सामने आया कि आरोपी सुनार नरेश कुमार सोनी (38) निवासी वार्ड नंबर 9, नीमकाथाना ने ये गहने खरीदे थे।
कम कीमत पर खरीदा था
पुलिस ने आरोपी सुनार नरेश कुमार सोनी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसे गहनों के लूट के होने की जानकारी नहीं थी और उसने उन्हें कम कीमत पर खरीदा था। हालांकि, पुलिस ने उसे चोरी का माल खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस वारदात में महिला के पोते का शामिल होना रिश्तों को शर्मसार करने वाला बताया गया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लूटे गए गहने बरामद किए जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2206271


