कैम्पर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी, कोई जनहानि नहीं:शोरूम से खरीदकर अपने घर ले जा रहा था, घायलों को हल्की चोटें
कैम्पर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी, कोई जनहानि नहीं:शोरूम से खरीदकर अपने घर ले जा रहा था, घायलों को हल्की चोटें
रींगस : रींगस कस्बे में गुरुवार शाम को भैंरूजी मोड़ पर एक कैम्पर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। यह हादसा पुलिस थाना परिसर से लगभग 150 मीटर की दूरी पर हुआ। हादसे के दौरान मौके पर कोई नहीं था, ना ही कोई अन्य वाहन आया। जिससे बड़ा हादसा टल गया।
इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन वाहन में सवार लोगों के हल्की चोटें आई। हादसे के बाद मौके पर उपस्थित लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। और घायलों ने बताया कि हल्की चोटें आई हैं। जो अपने आप सही हो जाएगी।
प्रत्यक्षदर्शी मनोज कुमार के अनुसार, कैम्पर गाड़ी सड़क पर चलते समय अचानक संतुलन खो बैठी और पलट गई। बताया जा रहा है कि वाहन चालक नई कैम्पर गाड़ी शोरूम से खरीदकर अपने घर ले जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस हादसे में वाहन को खासानुकसान पहुंचा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2206271


