[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी थाने की सुरक्षा दीवार का निर्माण शुरू:चार साल से चल रहे जमीन विवाद के बाद कार्य शुरू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी थाने की सुरक्षा दीवार का निर्माण शुरू:चार साल से चल रहे जमीन विवाद के बाद कार्य शुरू

उदयपुरवाटी थाने की सुरक्षा दीवार का निर्माण शुरू:चार साल से चल रहे जमीन विवाद के बाद कार्य शुरू

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी पुलिस थाने की पूर्वी दिशा में सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य गुरुवार को शुरू हो गया। शाकंभरी रोड पर जमीन छोड़ने को लेकर पिछले चार साल से ये विवाद चल रहा था।

जानकारी के अनुसार, पिछली सरकार के कार्यकाल में मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के तहत शाकंभरी मार्ग पर पीडब्ल्यूडी द्वारा शाकंभरी गेट से न्यू उदयपुरवाटी स्कूल तक सीसी सड़क का निर्माण कराया गया था। उस समय स्थानीय लोगों ने स्वेच्छा से अपने घर और दुकानें तोड़कर रास्ते को 60 फीट चौड़ा किया था।

पुलिस थाने की दीवार के पास सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए नगर पालिका ने पुलिस अधिकारियों से दीवार तोड़कर नई दीवार बनाने का वादा किया था। हालांकि, नगर पालिका प्रशासन ने सड़क के बीच से थाने की दीवार तक 30 फीट के बजाय 40 फीट से अधिक जमीन छुड़वाने का दबाव बनाया। तत्कालीन थाना प्रभारियों ने अतिरिक्त जमीन छोड़ने से इनकार कर दिया, जिसके बाद नगर पालिका ने सुरक्षा दीवार का काम रोक दिया था।

नगर पालिका का कार्यकाल समाप्त होने के बाद, थाना प्रभारी ने प्रशासक (एसडीओ) और नगर पालिका ईओ को पत्र लिखकर सुरक्षा दीवार बनवाने का आग्रह किया। इसके बाद नगर पालिका ने पुलिस थाने की अतिरिक्त जमीन छोड़ने के बजाय निर्धारित स्थान पर ही दीवार बनाने की प्रक्रिया शुरू की। कार्यदेश जारी होने के बाद गुरुवार को निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया।

उदयपुरवाटी पुलिस स्टेशन के प्रभारी रामपाल मीणा ने बताया कि सुरक्षा दीवार नहीं होने से परेशानी हो रही थी। उच्च अधिकारियों ने भी कई बार दीवार निर्माण के निर्देश दिए थे, लेकिन नगर पालिका प्रशासन सुनवाई नहीं कर रहा था। पालिका प्रशासन को अवगत कराने पर अब टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दीवार निर्माण भी शुरू करवा दिया गया है। पुलिस थाने की अतिरिक्त जमीन नहीं छोड़ी जाएगी।

पुलिस ने हटवाए ठेले शाकंभरी गेट के नजदीक पुलिस थाने की सीमा के पास कुछ लोगों ने सब्जी और फ्रूट्स बेचने के लिए ठेले लगा रखे थे। थाना प्रभारी रामपाल मीणा ने सभी ठेलों को वहां से हटवा दिया है।

Related Articles