खेतड़ी में मांगों को लेकर धरना 85वें दिन भी जारी, ग्रामीणों ने आंदोलन तेज करने का लिया संकल्प
खेतड़ी में मांगों को लेकर धरना 85वें दिन भी जारी, ग्रामीणों ने आंदोलन तेज करने का लिया संकल्प
खेतड़ी : क्षेत्रीय जनसेवा समिति के बैनर तले भोपालगढ़ ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों का विभिन्न जनहित मांगों को लेकर चल रहा धरना गुरुवार को 85वें दिन भी जारी रहा।
ग्रामीण खेतड़ी ट्रस्ट द्वारा कथित झूठे मुकदमों, आस्था की देवी सती माता के आम रास्ते पर लगाए गए गेट को हटाने, अभ्यारण्य क्षेत्र से आने वाले जंगली जानवरों से मारे गए पालतू पशुओं का उचित मुआवजा दिलाने सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।
धरने की अध्यक्षता अरविंद सिंह निवाण ने की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं, लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से अपेक्षित समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने प्रशासन से जनभावनाओं को देखते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की।
धरना स्थल पर ग्रामीणों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए आंदोलन को और मजबूत करने का संकल्प लिया। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों का समाधान नहीं होने तक धरना जारी रहेगा।
धरने में गोकुलचंद सैनी, सीताराम कुमावत, सुगन, जुगल सैनी, नवल किशोर पारीक, रोहिताश सैनी, रोशन लाल कुमावत, भूपेंद्र सिंह सोढ़ा, संजय सैनी, सुरेश कुमार सैनी, योगेश सैनी, भारत सैनी, चंदगीराम सैनी, लक्ष्मण सिंह सोढ़ा, गिरधारी लाल, रामनिवास मीणा, महावीर प्रसाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2206254


