गुढ़ागौड़जी में खेल दिवस पर खिलाड़ियों ने कोच सुनील मरोडिया से केक कटवाकर मनाया उत्सव
खेलों से होता है युवाओं का सर्वांगीण विकास, अनुशासन और टीम भावना ही सफलता की कुंजी - अंकेश पोसाना
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल
उदयपुरवाटी : विधानसभा क्षेत्र के पोसाना खेल मैदान में ‘अन्तर्राष्ट्रीय खेल दिवस’ के अवसर पर एक सादगीपूर्ण और गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों ने खेल भावना को बढ़ावा देने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का अनूठा संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में खिलाड़ियों ने अपने कोच सुनील मरोडिया से केक कटवाकर अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस का जश्न मनाया। इस दौरान मैदान खेल भावना के नारों से गूंज उठा और सभी ने एक-दूसरे को खेल दिवस की बधाई दी।
समारोह को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता अंकेश पोसाना ने खेल के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं हैं, बल्कि यह युवाओं के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास का सबसे सशक्त माध्यम हैं। नियमित खेल गतिविधियों से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं से अपील की कि वे अपनी दैनिक दिनचर्या में खेल को अनिवार्य रूप से शामिल करें।
खिलाड़ियों ने लिया खेलों को बढ़ावा देने का संकल्प
इस खास मौके पर एयू फाउंडेशन के खिलाड़ियों सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने ग्रामीण स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने और अधिक से अधिक युवाओं को खेल मैदान से जोड़ने का सामूहिक संकल्प लिया। इस अवसर पर सुरेश चतरावला, राधेश्याम स्वामी, सुशिला, विनोद, मोनू, आशिष, सोयब सहित एयू फाउंडेशन के समस्त खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन और सकारात्मक खेल भावना के संदेश के साथ हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2206230


