सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ़ द्वारा रेमेडियल कक्षाओं का निरीक्षण
सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ़ द्वारा रेमेडियल कक्षाओं का निरीक्षण
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
सांडवा : श्री लक्ष्मी नारायण तापड़िया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सांडवा में संचालित रेमेडियल कक्षाओं का आज सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ़ के प्रतिनिधियों द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य समन्वयक श्याम बाबू शर्मा एवं समन्वयक योगेश कुमार सिंगोदिया तथा दीपक कुमार कौशिक ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, उपस्थिति एवं कक्षाओं के संचालन का अवलोकन किया। निरीक्षण दल ने कक्षाओं में विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी सीखने की उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की तथा शिक्षकों द्वारा अपनाई जा रही शिक्षण पद्धतियों का भी अवलोकन किया।
इस दौरान विद्यार्थियों में अध्ययन के प्रति उत्साह एवं सीखने की सकारात्मक प्रवृत्ति देखने को मिली। मुख्य समन्वयक श्याम बाबू शर्मा ने कहा कि रेमेडियल कक्षाओं का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक कमजोरियों को दूर कर उन्हें बेहतर शैक्षणिक उपलब्धियों की ओर अग्रसर करना है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन एवं कक्षाओं में निरंतर उपस्थिति बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
समन्वयक योगेश कुमार सिंगोदिया एवं दीपक कुमार कौशिक ने विद्यालय प्रशासन एवं शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे नवाचारात्मक शैक्षणिक प्रयास विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने रेमेडियल कक्षाओं के प्रभावी संचालन के लिए आवश्यक सुझाव भी प्रदान किए। विद्यालय परिवार ने सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ़ के प्रधान मुख्य ट्रस्टी महावीर प्रसाद तापड़िया का इस सराहनीय कार्य के लिए आभार व्यक्त किया
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2206216


