[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुरजवास में डंपर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:ड्राइवर को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा, जयपुर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गुरजवास में डंपर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:ड्राइवर को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा, जयपुर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा

गुरजवास में डंपर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:ड्राइवर को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा, जयपुर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा

खेतड़ी : मेहाड़ा थाना क्षेत्र के गुरजवास में देर शाम एक डंपर की टक्कर से 71 वर्षीय राहगीर मालाराम की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने डंपर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। एएसआई भोमाराम ने बताया कि गुरजवास निवासी मालाराम (71) पुत्र रिछपालसिंह देर शाम सड़क किनारे स्टैंड से अपने घर जा रहे थे। गांव के नजदीक पहुंचने पर पीछे से आ रहे एक डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे मालाराम गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल मालाराम को उपचार के लिए नारनौल ले जाया गया। वहां हालत गंभीर होने पर उन्हें जयपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

मृतक के परिजन सुरेंद्र दायमा ने बताया कि मालाराम खेती का कार्य करते थे। उनके तीन बेटे रामसिंह, हीरालाल और विक्रम हैं, जो मजदूरी करते हैं। मालाराम शाम को सड़क किनारे टहलकर घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। एएसआई भोमाराम ने बताया कि राजकीय उप जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। परिजनों की ओर से दी जाने वाली रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles