सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव:पेट और पीठ पर रगड़ने के निशान, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, मामला दर्ज
सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव:पेट और पीठ पर रगड़ने के निशान, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, मामला दर्ज
डूंडलोद : नाहरसिंघानी निवासी 40 साल के नरेंद्र जाट का शव दूदाना का बास डूमरा में सड़क पर पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मुकुंदगढ़ थाने के एसएचओ ताराचंद यादव ने बताया कि नाहरसिंघानी निवासी रामनिवास जाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार 9 जून को सुबह करीब 6 बजे गांव का नरेश जाट उनके भतीजे नरेंद्र को लकड़ी चिराई कराने के लिए डूमरा ले गया था।
दोपहर में सूचना मिली कि नरेंद्र का शव दूदाना का बास में सड़क पर पड़ा है। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस से नरेंद्र को मुकुंदगढ़ सीएचसी लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुधवार को मृतक के परिजन और ग्रामीण थाने पहुंचे और हत्या की आशंका व्यक्त की।
पेट और पीठ पर रगड़ने के निशान
पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। एसएचओ ताराचंद ने बताया कि मृतक के पेट और पीठ पर रगड़ने जैसे निशान मिले हैं। मृतक के ताऊ ने अपनी रिपोर्ट में हत्या का शक जताया है।
लकड़ी चिराई कराने डूमरा गया था
एसएचओ ने आगे बताया कि स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार नरेश नरेंद्र को ट्रैक्टर-ट्रॉली से लकड़ी चिराई कराने डूमरा ले गया था। नरेंद्र मजदूरी करता था और अविवाहित था। उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। पुलिस फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2206081


