[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दूदवा गांव में करंट से 20 वर्षीय छात्र की मौत:खेत में पानी की पाइप बदलते समय लगा, खेती-बाड़ी के दौरान सावधानी बरतने की अपील

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

दूदवा गांव में करंट से 20 वर्षीय छात्र की मौत:खेत में पानी की पाइप बदलते समय लगा, खेती-बाड़ी के दौरान सावधानी बरतने की अपील

दूदवा गांव में करंट से 20 वर्षीय छात्र की मौत:खेत में पानी की पाइप बदलते समय लगा, खेती-बाड़ी के दौरान सावधानी बरतने की अपील

पिलानी : पिलानी थाना क्षेत्र के दूदवा गांव में बुधवार शाम करंट लगने से एक 20 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान बीए अंतिम वर्ष के छात्र सौरव सिंह पुत्र महेंद्र सिंह राजपूत के रूप में हुई है। सौरव बुधवार शाम अपने खेत में पानी की पाइप बदल रहा था। पीपली पुलिस चौकी के जांच अधिकारी सत्यवीर सिंह ने बताया- मृतक के पिता के बयान के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर गुरुवार को परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।

पाइपलाइन बदलते समय हुआ हादसा

जांच अधिकारियों किसानों से सावधानी रखने को कहा

जांच अधिकारी ने किसानों और ग्रामीणों से अपील की है कि वे खेती-बाड़ी के कार्यों के दौरान विशेष सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि खेतों में काम करते समय बिजली की तारों और अन्य बिजली उपकरणों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें, ताकि ऐसी दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

Related Articles