चिड़ावा के श्योपुरा को मिली सौगात:बोरवेल की प्रशासनिक स्वीकृति मिली, 250 घरों की समस्या होगी दूर
चिड़ावा के श्योपुरा को मिली सौगात:बोरवेल की प्रशासनिक स्वीकृति मिली, 250 घरों की समस्या होगी दूर
चिड़ावा : चिड़ावा के श्योपुरा गांव में पेयजल संकट के समाधान के लिए एक नए बोरवेल को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। यह स्वीकृति पिलानी विधायक पितराम सिंह काला की विशेष अनुशंसा पर प्रदान की गई है। नया बोरवेल गांव में बालाजी मंदिर (आका वाला कुआं) के पास स्थित एक सूखे बोरवेल के स्थान पर स्थापित किया जाएगा।
250 घरों की समस्या होगी दूर
इस नए बोरवेल के चालू होने से श्योपुरा गांव के लगभग 250 घरों में लंबे समय से चली आ रही पेयजल किल्लत दूर हो जाएगी। ग्रामीणों ने इस पहल पर खुशी व्यक्त की है।
विधायक का जताया आभार
ग्रामीणों ने विधायक पितराम सिंह काला के प्रयासों के लिए उनका आभार व्यक्त किया है। आभार व्यक्त करने वालों में उम्मेद सिंह (मास्टर), सुल्तान सिंह डांगी, करण सिंह डांगी, करतार सिंह (पीटीआई), सज्जन सिंह डांगी, सूबेसिंह डांगी, राकेश शर्मा, रामावतार शर्मा और धर्मपाल बेनीवाल सहित कई अन्य ग्रामीण शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2206008

