[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना पुलिस ने ई-रिक्शा बैटरी चोरी गिरोह को पकड़ा:4 आरोपी गिरफ्तार, रात में चोरी कर दिन में करते थे कबाड़ बेचने का काम

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना पुलिस ने ई-रिक्शा बैटरी चोरी गिरोह को पकड़ा:4 आरोपी गिरफ्तार, रात में चोरी कर दिन में करते थे कबाड़ बेचने का काम

नीमकाथाना पुलिस ने ई-रिक्शा बैटरी चोरी गिरोह को पकड़ा:4 आरोपी गिरफ्तार, रात में चोरी कर दिन में करते थे कबाड़ बेचने का काम

नीमकाथाना : नीमकाथाना पुलिस ने ई-रिक्शा बैटरी चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो बैटरी चोरों और चोरी का माल खरीदने वाले दो कबाड़ियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई तीन बैटरियां भी बरामद की हैं।

सीआई विजेंद्र सिंह ने बताया कि 5 जून को कमला देवी पत्नी पुष्कर कुमार निवासी मोती नगर, नीमकाथाना ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। बताया गया कि 28 मई की रात उनके ई-रिक्शा से चार बैटरियां चोरी हो गई थीं। पुलिस ने बैटरी चोरी करने वाले आरोपी पवन कुमार और अनिल बागरिया को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली।

दिन में कबाड़ी बेचते, रात में करते थे चोरी

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी रात के समय सुनसान जगहों पर खड़े ई-रिक्शाओं की बैटरियां चुराते थे। इसके बाद बैटरियों को प्लास्टिक के कट्टों में भरकर कबाड़ियों को बेच देते थे और आपस में रुपए बांट लेते थे।

Related Articles