खाटूश्यामजी SHO को सस्पेंड करने की मांग:गेस्ट-हाउस कर्मचारी पर हमले के मामले में अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी, सीकर और खाटू बंद की चेतावनी
खाटूश्यामजी SHO को सस्पेंड करने की मांग:गेस्ट-हाउस कर्मचारी पर हमले के मामले में अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी, सीकर और खाटू बंद की चेतावनी
सीकर : सीकर की धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में 26 मई को युवक करण कुमावत पर हुए हमले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आज जिले के कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर चौथे दिन भी धरना जारी रहा। सर्व समाज के लोगों ने सीकर के जाट बाजार से कलेक्ट्रेट तक आक्रोश रैली निकाली। इसके बाद उन्होंने एसपी कार्यालय की तरफ घुसने की कोशिश की, लेकिन गेट पर ही मौजूद पुलिस ने उन्हें रोक लिया।
लोगों का कहना है कि घटना को करीब दो सप्ताह से ज्यादा का समय बीत चुका है। लेकिन पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही। ऐसे में आज आरोपियों को गिरफ्तार करने और खाटूश्यामजी SHO पवन कुमार चौबे को सस्पेंड करने की मांग को लेकर आक्रोश रैली निकाली गई।

संघर्ष समिति से जुड़े शिवभगवान ने कहा कि 26 मई की रात को घटना हुई थी। गेस्ट हाउस में गेस्ट ले जाने की बात पर कर्मचारी करण कुमावत पर जानलेवा हमला किया गया था। घटना के बाद से ही वह सीकर के एसके अस्पताल में एडमिट है। अब तक उसके 5 से 7 ऑपरेशन हो चुके हैं।
आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर हमारे द्वारा पहले एसपी को ज्ञापन दिया गया। इसके बाद 1 जून को 3 घंटे तक खाटूश्यामजी पुलिस थाने का सांकेतिक घेराव भी किया गया था। तब SHO पवन कुमार चौबे ने आश्वासन दिया था कि 3 दिन में आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
लेकिन उन्होंने कोई गिरफ्तारी नहीं की। ऐसे में 4 दिन पहले सीकर कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर धरना शुरू किया गया था। आज आक्रोश रैली निकालकर पुलिस को चेतावनी दी गई है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। वरना सीकर और खाटू को बंद करवाया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2205992


