लक्ष्मणगढ़ में NH-52 से हटेगा अतिक्रमण:45 से अधिक को नोटिस, 3 दिन में कब्जे हटाने का अल्टीमेटम
लक्ष्मणगढ़ में NH-52 से हटेगा अतिक्रमण:45 से अधिक को नोटिस, 3 दिन में कब्जे हटाने का अल्टीमेटम
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ में नेशनल हाईवे 52 पर हाईवे किनारे NHAI की भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अब सख्ती शुरू हो गई है। यातायात में आ रही बाधाओं और बढ़ते सड़क हादसों के खतरे को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने करीब 45 से अधिक दुकानदारों और प्रतिष्ठान संचालकों को नोटिस जारी कर निर्धारित समय सीमा में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं।
स्थायी और अस्थायी अतिक्रमणों को किया चिन्हित
सीकर-बीकानेर एनएच-52 के ओ एंड एम मैनेजर दीपक सैनी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के निर्देशानुसार हाईवे सीमा क्षेत्र में किए गए स्थायी और अस्थायी अतिक्रमणों को चिन्हित किया गया है। संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर 3 दिनों के भीतर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई है। समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाने पर एनएचएआई की ओर से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हादसों की बढ़ रही थी आशंका
हाईवे अधिकारियों का कहना है कि दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अतिक्रमण हटाने को लेकर पहले भी कई बार मौखिक निर्देश और चेतावनियां दी गई थीं, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ।
सीकर-बीकानेर हाईवे रूट अधिकारी महिपाल यादव ने बताया कि हाईवे के सेंटर से दोनों तरफ 30-30 मीटर क्षेत्र तक किए गए अतिक्रमण को हटाया जाएगा। बुधवार को भी बाईपास पुलिया के पास करीब एक दर्जन लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। इससे पहले मोदी कॉलेज के आसपास करीब 30 लोगों को नोटिस दिए जा चुके हैं। अब नोटिस अवधि पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
महिपाल यादव ने कहा कि बार-बार चेतावनी देने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने पर अब एनएचएआई सख्त रुख अपनाएगी। निर्धारित समय सीमा के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नोटिस मिलने के बाद दुकानदारों में मचा हड़कंप
वहीं, बाईपास पुलिया के पास स्थित दुकानदार अनिल ने बताया कि क्षेत्र के सभी दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। उनका कहना है कि उनकी दुकानें सड़क सीमा से पर्याप्त दूरी पर स्थित हैं और उनसे यातायात में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं हो रही है, ऐसे में नोटिस मिलने से उनमें असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2205921


