[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गांधी सरोवर के सौंदर्यकरण पर बैठक हुई:योग दिवस से जन सहभागिता श्रमदान कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर चर्चा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गांधी सरोवर के सौंदर्यकरण पर बैठक हुई:योग दिवस से जन सहभागिता श्रमदान कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर चर्चा

गांधी सरोवर के सौंदर्यकरण पर बैठक हुई:योग दिवस से जन सहभागिता श्रमदान कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर चर्चा

छापर : छापर कस्बे के गांधी सरोवर के सौंदर्यकरण और विकास कार्यों को लेकर गुरुवार को स्थानीय कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी योग दिवस से शुरू होने वाले जन सहभागिता श्रमदान कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और उसके स्वरूप पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक के दौरान तालाब के पानी की निकासी की मौजूदा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। पानी की निकासी को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक कार्यों पर भी विचार-विमर्श किया गया। कस्बे के इस ऐतिहासिक सरोवर के सौंदर्यकरण और संरक्षण के लिए उठाए जाने वाले प्रभावी कदमों पर भी गहन चर्चा की गई।

बैठक में श्रीरामशंकर गोशाला अध्यक्ष जयप्रकाश सोनी, न्यूज संस्था अध्यक्ष कन्हैयालाल स्वामी, चमन दुधोडिया, निवृतमान पालिकाध्यक्ष श्रवण माली, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष जयराम जांगिड़, बंशीलाल डूडी, दीपक चांगल, किशनाराम मंडा, महावीर शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles