जैतासर में सीधी बिजली लाइन की मांग:बार-बार बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने सहायक अभियंता को ज्ञापन दिया, बोले- लोड बढ़ा
जैतासर में सीधी बिजली लाइन की मांग:बार-बार बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने सहायक अभियंता को ज्ञापन दिया, बोले- लोड बढ़ा
छापर : जोधपुर बिजली वितरण निगम के सहायक अभियंता कार्यालय में ग्राम पंचायत जैतासर के दर्जनों ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने गांव में बार-बार बाधित हो रही बिजली आपूर्ति को लेकर सीधी बिजली लाइन की मांग की है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि जैतासर गांव के निवासियों को बिजली कटौती की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। गांव में बिजली कनेक्शनों की संख्या अधिक होने के कारण लोड बढ़ गया है, जिससे बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होती है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि बिजली लाइन को छापर से जैतासर की डामरीकरण सड़क होते हुए शिफ्ट किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में बोथियावास और जोगलिया से आ रही बिजली आपूर्ति को हटाकर केवल जैतासर गांव को सीधी आपूर्ति दी जाए।
इस अवसर पर रामनिवास ओजला, रामचंद्र रायल, मनोज जाट, महेंद्र सिंह, श्रवण मेघवाल, कालूराम भार्गव, भारतमल मेघवाल, मोटाराम मेघवाल, पूसाराम प्रजापत, सोनू दान और गोविंद नाथ सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2205905


