[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रास्ते को लेकर प्रदर्शन कर रही महिला की ​तबीयत बिगड़ी:बेहोश होने से मचा हड़कंप, रामदेवरा में ग्रामीणों का धरना जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रास्ते को लेकर प्रदर्शन कर रही महिला की ​तबीयत बिगड़ी:बेहोश होने से मचा हड़कंप, रामदेवरा में ग्रामीणों का धरना जारी

रास्ते को लेकर प्रदर्शन कर रही महिला की ​तबीयत बिगड़ी:बेहोश होने से मचा हड़कंप, रामदेवरा में ग्रामीणों का धरना जारी

चूरू : चूरू जिले के बीदासर स्थित रामदेवरा गांव में वर्षों पुराने कटाणी रास्ते को बहाल करने की मांग को लेकर ग्रामीण गुरुवार को भी धरने पर बैठे रहे। प्रचंड गर्मी के कारण धरने पर बैठी भंवरी देवी की तबीयत बिगड़ गई और वह अचानक बेहोश हो गईं।

घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। तुरंत 108 एम्बुलेंस बुलाई गई, जिसने महिला को बीदासर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद भंवरी देवी को सुजानगढ़ रेफर कर दिया।

20 ढाणियों के लोगों को हो रही परेशानी

ग्रामीणों ने बताया कि हाल ही में हुए एक सर्वे के दौरान इस पुराने रास्ते को हटा दिया गया है। इससे करीब 20 ढाणियों के लोगों के सामने आवागमन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। लंबे समय से उपयोग में आ रहे इस रास्ते के बंद होने से ग्रामीणों को अपने खेतों और ढाणियों तक पहुंचने में भारी परेशानी हो रही है।

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

इस संबंध में प्रशासन को पहले भी अवगत कराया गया था। जिसके बाद तहसीलदार ने रास्ता खुलवा भी दिया था, लेकिन बाद में इसे फिर से बंद कर दिया गया। बार-बार शिकायत के बावजूद प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से नाराज ग्रामीणों को मजबूर होकर धरने पर बैठना पड़ा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही रास्ता बहाल नहीं किया गया तो वे अपने आंदोलन को और उग्र करेंगे।

Related Articles