अटल जन सेवा शिविर में एसडीएम ने सुनी आमजन की समस्याएं, 7 परिवादों का मौके पर निस्तारण
अटल जन सेवा शिविर में एसडीएम ने सुनी आमजन की समस्याएं, 7 परिवादों का मौके पर निस्तारण
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार गुरुवार को चूरू पंचायत समिति सभागार में अटल जन सेवा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में एसडीएम धीरज झाझड़िया ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को समाधान के निर्देश दिए।
एसडीएम ने अधिकारियों को सरकार की योजनाओं और सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने संपर्क पोर्टल, सीएमओ-पीएमओ प्रकरण, रात्रि चौपाल और जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समय पर निस्तारण करने को कहा।
शिविर में राजस्व, नगरपालिका, बिजली और सांख्यिकी विभाग से जुड़ी 12 परिवेदनाएं प्राप्त हुईं, जिनमें से 7 का मौके पर ही समाधान किया गया। शेष परिवादों के शीघ्र निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस दौरान तहसीलदार अशोक गोरा, बीडीओ कैलाश पचारिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2205851


