एसजेईडी छात्रावासों की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक, अधीक्षकों को दिए निर्देश
एसजेईडी छात्रावासों की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक, अधीक्षकों को दिए निर्देश
चूरू : जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक सत्येंद्र पाल वीर ने गुरुवार को जिला कार्यालय में छात्रावास अधीक्षकों की बैठक ली। बैठक में नए शैक्षणिक सत्र से पहले छात्रावासों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
अधिकारियों ने छात्रावासों में मरम्मत कार्य, मानसून पूर्व तैयारियां, साफ-सफाई, मूलभूत सुविधाओं और शत-प्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आवासरत छात्र-छात्राओं को मिलने वाली सुविधाओं की बेहतर उपलब्धता, अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी देने और समय-समय पर शैक्षणिक व मनोरंजन गतिविधियां आयोजित करने के लिए कहा गया।
बैठक में छात्रावासों के रिकॉर्ड को व्यवस्थित रखने और नियमानुसार संचालन पर भी जोर दिया गया। इस दौरान जिले के सभी छात्रावास अधीक्षक, परिवीक्षा अधिकारी दिनेश कुमार, योजना प्रभारी लाखन सिंह बीका सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2205834


