योग प्रशिक्षकों ने मानदेय वृद्धि और स्थायी नियुक्ति की मांग:कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी, बोले-पांच साल से अल्प मानदेय पर कर रहे काम
योग प्रशिक्षकों ने मानदेय वृद्धि और स्थायी नियुक्ति की मांग:कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी, बोले-पांच साल से अल्प मानदेय पर कर रहे काम
नवलगढ़ : नवलगढ़ में आयुर्वेद विभाग और पीएचसी/एसएचसी केंद्रों पर कार्यरत योग प्रशिक्षकों ने मंगलवार को जिला कलेक्टर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) और आयुर्वेद उपनिदेशक को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मानदेय बढ़ाने और स्थायी नियुक्ति की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
कहा- पांच साल से अल्प मानदेय पर कर रहे काम
प्रशिक्षकों ने ज्ञापन में बताया कि वे पिछले पांच वर्षों से अल्प मानदेय पर काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक स्थायी नियुक्ति नहीं मिली है। साथ ही, कई प्रशिक्षकों का मानदेय भी लंबित है। उनकी मांग है कि उन्हें संविदा कैडर में शामिल कर नियमित सेवाओं का लाभ दिया जाए।
वर्तमान में महिला प्रशिक्षकों को प्रतिमाह 5 हजार रुपए और पुरुष प्रशिक्षकों को 8 हजार रुपये मानदेय दिया जा रहा है। प्रशिक्षकों का कहना है कि यह राशि वर्तमान महंगाई के दौर में अत्यंत कम है। उन्होंने सरकार से मानदेय बढ़ाकर 25 से 30 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की है।
योग प्रशिक्षकों ने अपने ज्ञापन में कहा कि वे स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाना आवश्यक है।
प्रशिक्षकों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो वे 11 जून से 21 जून (अंतरराष्ट्रीय योग दिवस) तक सभी योग गतिविधियों का पूर्ण बहिष्कार करेंगे। इस अवधि में वे किसी भी प्रकार की रिपोर्ट या विभागीय सूचना भी प्रेषित नहीं करेंगे।
ये रहे मौजूद
ज्ञापन सौंपते समय जिलाध्यक्ष पवन आलड़िया, मंजू, किरण, रेखा, सरिता, करीना, अनीता, बबीता, योगेश, रेणु, ज्योति, रवि, कविता, प्रियंका, दीपक, सोनू, संजय जांगिड़, अंजना, सुनील, प्रवीण, राजपाल, जतिन और मनीष शर्मा सहित बड़ी संख्या में योग प्रशिक्षक उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2204946


