नीमकाथाना में पंचायतीराज कर्मचारियों का आधा दिवस पेन डाउन:लंबित मांगों के समर्थन में किया प्रदर्शन, बोले- 16 जून तक जारी रहेगा आंदोलन
नीमकाथाना में पंचायतीराज कर्मचारियों का आधा दिवस पेन डाउन:लंबित मांगों के समर्थन में किया प्रदर्शन, बोले- 16 जून तक जारी रहेगा आंदोलन
नीमकाथाना : नीमकाथाना में पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारियों ने बुधवार से आधा दिवस पेन डाउन हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारी अपनी लंबित मांगों के समर्थन में यह आंदोलन कर रहे हैं। प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर पंचायत समिति नीमकाथाना के सभी मंत्रालयिक कर्मचारी 10 जून से 16 जून तक रोजाना आधे दिन के लिए कार्य का बहिष्कार करेंगे।
संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विनय सामोता ने बताया कि कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान के लिए शासन और प्रशासन का ध्यान कई बार आकर्षित किया गया था। हालांकि, अब तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने के कारण कर्मचारियों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है।
पूर्व में दिए गए ज्ञापन के अनुसार, सभी मंत्रालयिक कर्मचारी प्रतिदिन आधा दिवस अपने कार्यों का बहिष्कार करेंगे और पेन डाउन हड़ताल पर रहेंगे। वे अपनी मांगों के समर्थन में शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन भी करेंगे। संघ ने शासन से कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
पंचायत समिति नीमकाथाना कार्यालय में आयोजित इस आंदोलन के दौरान दीपक चौधरी, अमित कुमार, जितेंद्र गुर्जर, सुनीता सारस्वत, मालीराम भार्गव, अशोक मीणा, पुनीत कुमार, शिवधन शर्मा और नेत्रविराम मीणा सहित कई अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2204939


