[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस के संतोषी माताजी मंदिर में फिर से चोरी:गर्भ गृह से आठ चांदी के छत्र, पूजा सामग्री चुराई, पुजारी आया तो ताले टूटे मिले

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस के संतोषी माताजी मंदिर में फिर से चोरी:गर्भ गृह से आठ चांदी के छत्र, पूजा सामग्री चुराई, पुजारी आया तो ताले टूटे मिले

रींगस के संतोषी माताजी मंदिर में फिर से चोरी:गर्भ गृह से आठ चांदी के छत्र, पूजा सामग्री चुराई, पुजारी आया तो ताले टूटे मिले

रींगस : रींगस के संतोषी माताजी मंदिर में एक बार फिर चोरी हो गई। मंदिर से चोरी की एक साल में ये चौथी वारदात है। चोरों ने मंदिर के गर्भ गृह से आठ चांदी के छत्र और अन्य पूजा सामग्री चुरा ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मंदिर के पुजारी ताराचंद शर्मा ने बुधवार को रींगस पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि जब वे सुबह करीब 4 बजे नियमित पूजा के लिए मंदिर पहुंचे, तो गर्भ गृह के द्वार का ताला टूटा हुआ पाया।

अंदर देखने पर पता चला कि माता के आठ चांदी के छत्र, भोलेनाथ के मंदिर से लोटे, घड़ावल, रामजारा, पूजन सामग्री आदि सामान गायब था। पुजारी ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। यह मंदिर रींगस कस्बे के वार्ड नंबर 17 में स्थित है। जानकारी के अनुसार, पिछले एक साल में इसी मंदिर में चोरी की यह चौथी वारदात है।

Related Articles