रतनगढ़ में टेम्पो-बस भिड़ंत, ड्राइवर की मौत:मेगा हाईवे पर हुआ हादसा, शव परिजनों को सौंपा
रतनगढ़ में टेम्पो-बस भिड़ंत, ड्राइवर की मौत:मेगा हाईवे पर हुआ हादसा, शव परिजनों को सौंपा
रतनगढ़ : चूरू के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में मेगा हाइवे पर एक टी-पॉइंट के पास स्लीपर बस और टेम्पो की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में टेम्पो ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
मृतक टेम्पो ड्राइवर की पहचान रतनगढ़ के वार्ड 11 निवासी रेवंतसिंह (40) के रूप में हुई है। वह संगम चौराहे से टेम्पो लेकर शहर में प्रवेश कर रहा था, तभी एक निजी स्लीपर बस ने उसके टेम्पो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेम्पो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और रेवंतसिंह उसमें बुरी तरह फंस गया।
रेवंतसिंह को कड़ी मशक्कत के बाद टेम्पो से बाहर निकाला गया और तुरंत जालान अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को गर्वमेंट जालान अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
दुर्घटना के बाद बस का ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बुधवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2204928


