[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीदासर में कटाणी रास्ता हटाने पर ग्रामीणों का विरोध:तहसील ऑफिस के सामने महिलाएं भी धरने पर बैठीं, फिर से बहाल करने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

बीदासर में कटाणी रास्ता हटाने पर ग्रामीणों का विरोध:तहसील ऑफिस के सामने महिलाएं भी धरने पर बैठीं, फिर से बहाल करने की मांग

बीदासर में कटाणी रास्ता हटाने पर ग्रामीणों का विरोध:तहसील ऑफिस के सामने महिलाएं भी धरने पर बैठीं, फिर से बहाल करने की मांग

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

बीदासर : जिले के बीदासर स्थित गांव रामदेवरा के ग्रामीण वर्षों पुराने कटाणी रास्ते को सर्वे के दौरान हटाए जाने के विरोध में तहसील कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए हैं। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ता हटने से उन्हें आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार यह कटाणी रास्ता लंबे समय से उपयोग में था, लेकिन हाल ही में हुए सर्वे के दौरान इसे रिकॉर्ड से हटा दिया गया। इस कार्रवाई के बाद से ग्रामीणों को दैनिक आवागमन में दिक्कतें आ रही हैं।

इस संबंध में ग्रामीणों ने पहले भी प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर रास्ते को पुनः बहाल करने की मांग की थी। हालांकि, अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। ग्रामीण अपनी समस्या के समाधान की मांग को लेकर दिन-रात 24 घंटे धरने पर बैठे हैं।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर कटाणी रास्ते को बहाल करने और आमजन की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि यदि समय रहते उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे जन आंदोलन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

Related Articles