बाबा मीठाराम जोहड़ बचाने को ग्रामीण एकजुट:हाईवे मार्ग से नुकसान की आशंका, पौधारोपण कर दिया संदेश
बाबा मीठाराम जोहड़ बचाने को ग्रामीण एकजुट:हाईवे मार्ग से नुकसान की आशंका, पौधारोपण कर दिया संदेश
पाटन : पाटन डोकण में बाबा मीठाराम जोहड़ परिसर में बुधवार को जोहड़ बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों और ग्रामीणों ने जोहड़ के आसपास खाली भूमि में पौधे लगाए, जिससे पर्यावरण संरक्षण और जल स्रोतों के संवर्धन का संदेश दिया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा प्रस्तावित हाईवे मार्ग को जोहड़ भूमि से निकालने की योजना है। इससे गौशाला, सरकारी अस्पताल और कई आवासीय मकानों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। इस संबंध में कांग्रेस नेता मनीष चतुर्वेदी ने नीम का थाना एसडीएम के माध्यम से उच्च अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा है।
अभियान को तेज करने का संकल्प लिया
समिति के अध्यक्ष महामंडलेश्वर बजरंग दास महाराज, सचिव रामोतार मीणा, रामजीलाल गुर्जर एडवोकेट, वीरेन्द्र कुमावत और पूर्व सरपंच एवं भाजपा नेता भंवर सिंह सहित अनेक ग्रामीणों ने इस अभियान को और तेज करने का संकल्प लिया। उनका उद्देश्य है कि क्षेत्र में अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएं ताकि अमृत सरोवर के रूप में पहचाने जाने वाले इस जोहड़ में पशु-पक्षियों को ठंडा पानी और बेहतर प्राकृतिक वातावरण मिल सके।
पुराने मार्ग पर ही सड़क निर्माण की मांग
ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि बाबा मीठाराम जोहड़ केवल जल स्रोत नहीं, बल्कि क्षेत्र के पशु-पक्षियों और अन्य जीव-जंतुओं का भी आश्रय स्थल है। इसलिए किसी भी परिस्थिति में सड़क को जोहड़ के भीतर से नहीं गुजरने दिया जाएगा। उन्होंने मांग की कि वर्षों से उपयोग में आ रहे पुराने मार्ग पर ही सड़क का निर्माण किया जाना चाहिए।
संघर्ष समिति ने चेतावनी दी है कि यदि जोहड़ क्षेत्र से छेड़छाड़ की गई तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा और बाबा मीठाराम जोहड़ की भूमि से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2204866


