[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दिव्यांग जनों ने समस्याओं को लेकर सामाजिक न्याय अधिकारी से की मुलाकात


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दिव्यांग जनों ने समस्याओं को लेकर सामाजिक न्याय अधिकारी से की मुलाकात

पेंशन, पालनहार योजना, स्वरोजगार ऋण और सुविधाओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर रॉयल विकलांग विकास संस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अख्तर खान रूकनखानी के नेतृत्व में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक सत्येंद्र पाल से मुलाकात कर दिव्यांग जनों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।

अख्तर खान ने बताया कि दिव्यांग पेंशन, पालनहार योजना, स्वरोजगार ऋण, सहायक उपकरण, सरकारी कार्यालयों में रैंप और व्हीलचेयर जैसी सुविधाओं को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने दिव्यांग जनों को योजनाओं का लाभ समय पर दिलाने की मांग रखी।

सहायक निदेशक सत्येंद्र पाल ने दिव्यांग जनों की समस्याओं का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। इस दौरान तैयब टेलर, सद्दाम खान, नबी अगवान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles