[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिरमी में एग्री पॉइंट का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बीज-खाद की सुविधा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

बिरमी में एग्री पॉइंट का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बीज-खाद की सुविधा

अब बिरमी व आसपास के किसानों को नहीं जाना पड़ेगा झुंझुनूं-बिसाऊ

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : निकटवर्ती ग्राम पंचायत बिरमी में बुधवार को किसानों की सुविधा के लिए एग्री पॉइंट शॉप का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने फीता काटकर दुकान का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बिरमी पंचायत प्रशासक सरपंच छगन सिंह, मंडावा पंचायत समिति कांग्रेस अध्यक्ष किरोड़ीमल पायल, धनुरी पंचायत प्रशासक उस्मान खां, मो. अदरिश खां, हाजी गुलाम नबी, नियाज अहमद खां, कृषि अधिकारी प्रवीण व सुनील सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

संचालक अब्दुल कयूम ने बताया कि एग्री पॉइंट पर किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज, जैविक व रासायनिक खाद तथा कीटनाशक दवाइयां उचित दरों पर उपलब्ध करवाई जाएंगी। इससे बिरमी और आसपास के गांवों के किसानों को अब कृषि सामग्री के लिए झुंझुनूं और बिसाऊ नहीं जाना पड़ेगा।

कार्यक्रम में अतिथियों ने किसानों को उन्नत खेती, कृषि नवाचार और वैज्ञानिक तरीकों से खेती करने की जानकारी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान, बुजुर्ग और युवा मौजूद रहे। संचालक अब्दुल कयूम ने सभी का आभार जताया।

Related Articles