[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महंगाई से त्रस्त जनता, रोज बढ़ रहे गैस-पेट्रोल-डीजल के दाम: रफीक मंडेलिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

महंगाई से त्रस्त जनता, रोज बढ़ रहे गैस-पेट्रोल-डीजल के दाम: रफीक मंडेलिया

महंगाई से त्रस्त जनता, रोज बढ़ रहे गैस-पेट्रोल-डीजल के दाम: रफीक मंडेलिया

उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों से रोटी का निवाला छीन रही है। उज्ज्वला सब्सिडी योजना के तहत पहले एक वर्ष में 12 गैस सिलेंडर दिए जाते थे, जिन्हें पहले घटाकर 9 और अब 4 सिलेंडर करने की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि आमजन रात को सोकर सुबह उठते हैं तो एलपीजी गैस, पेट्रोल और डीजल के बढ़े हुए दाम देखने को मिलते हैं। महंगाई से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है, जबकि केंद्र सरकार विपक्ष के सांसदों और विधायकों को तोड़ने में व्यस्त है।

मंडेलिया ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद विपक्षी दलों को ईडी, सीबीआई और पुलिस का भय दिखाकर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र को त्रुटियों के आधार पर निरस्त करना लोकतंत्र की हत्या के समान है। उनके अनुसार भाजपा सरकार चुनाव आयोग का उपयोग अपने संगठन की तरह कर रही है, जो लोकतंत्र के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकार की कथित गलत नीतियों एवं तानाशाही का विरोध कर आमजन को राहत दिलाने का आह्वान किया है।

बैठक में पीसीसी सचिव रियाजत खान, चूरू शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया, पंचायत समिति प्रतिपक्ष नेता धर्मेंद्र बुडानिया, किसान नेता आदूराम न्यौल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद हुसैन निर्बाण, जिला उपाध्यक्ष जमील चौहान, एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के बाद रफीक मंडेलिया ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ दुधवाखारा, सिरसली, बुटिया और कड़वासर सहित विभिन्न गांवों का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

Related Articles