[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गांव घांघू की वरिष्ठ नागरिक 95 वर्षीय माना देवी शर्मा का निधन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गांव घांघू की वरिष्ठ नागरिक 95 वर्षीय माना देवी शर्मा का निधन

गांव घांघू की वरिष्ठ नागरिक 95 वर्षीय माना देवी शर्मा का निधन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : निकटवर्ती गांव घांघू की सबसे अधिक उम्र की वरिष्ठ महिला नागरिक 95 वर्षीय माना देवी शर्मा का निधन हो गया। माना देवी का गांव घांघू में अंतिम संस्कार किया गया। महावीर प्रसाद शर्मा, राकेश कुमार, पवन कुमार, धर्मेंद्र, जयप्रकाश ने चिता को मुख़ाअग्नि दी। माना देवी सहज सरल एवं मिलनसार स्वभाव की धनी होने के कारण गांव में अच्छी लोकप्रिय थी। उनके निधन की खबर सुनकर ग्रामीण लोगों में शोक की लहर छा गई।

उनकी अंतिम यात्रा में सरपंच प्रतिनिधि परमेश्वर लाल दर्जी, पंडित जगदीश प्रसाद शर्मा, प्रभुदयाल शर्मा, विधि अधिकारी धर्मपाल शर्मा, भींवसिंह राठौड़,पूर्व सरपंच जयप्रकाश शर्मा, शंकर सिंह तंवर, सामाजिक कार्यकर्ता बीरबल नोखवाल, भंवरलाल शर्मा, बोयता राम फगेड़िया, घनश्याम शर्मा, सुभाषचंद्र उपाध्याय, पृथ्वीसिंह तंवर, पूर्ण सिंह तंवर, रामप्रताप मेघवाल, मुरारी लाल दर्जी, जयप्रकाश बाबल, महेश शर्मा सहित कई सैंकड़ो लोग मौजूद रहे।

Related Articles