[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रानोली में किशोरी स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

रानोली में किशोरी स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

माहवारी स्वच्छता, पोषण और एनीमिया से बचाव को लेकर दी गई जानकारी

सीकर : ब्लॉक पलसाना की ग्राम पंचायत रानोली में महिला अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में किशोरी स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक राजेंद्र कुमार चौधरी के निर्देशानुसार महिला पर्यवेक्षक निशा मौर्य एवं पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।

कार्यक्रम में किशोरियों और महिलाओं को माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, पोषण, एनीमिया से बचाव, जीवन कौशल तथा मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर जानकारी दी गई।

महिला पर्यवेक्षक निशा मौर्य ने बताया कि माहवारी एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है, इस दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने सेनेटरी पैड का नियमित अंतराल पर उपयोग, पौष्टिक आहार लेने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी।

कार्यक्रम में एनीमिया से बचाव के लिए आयरन एवं विटामिन बी-12 युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन पर जोर दिया गया। साथ ही हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें और विटामिन-सी युक्त फल शामिल करने की जानकारी दी गई।

पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र की प्रबंधक नीलम कुमारी, रिचा पारीक एवं महिला पर्यवेक्षक सुशीला जाट ने जीवन कौशल, आत्मविश्वास, निर्णय लेने की क्षमता और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में रानोली ग्राम पंचायत के सरपंच ओंकारमल सैनी, ग्राम साथिन ममता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं।

Related Articles