[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी में जांगिड़ महासभा ने डाॅक्टर्स को किया सम्मानित:विश्वकर्मा मंदिर में हुआ कार्कयक्रम, कार्यकारिणी की बैठक भी हुई

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी में जांगिड़ महासभा ने डाॅक्टर्स को किया सम्मानित:विश्वकर्मा मंदिर में हुआ कार्कयक्रम, कार्यकारिणी की बैठक भी हुई

पिलानी में जांगिड़ महासभा ने डाॅक्टर्स को किया सम्मानित:विश्वकर्मा मंदिर में हुआ कार्कयक्रम, कार्यकारिणी की बैठक भी हुई

पिलानी : अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा तहसील शाखा पिलानी ने मंगलवार को एक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम कस्बे के राजगढ़ रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर परिसर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में समाज के तीन डाॅक्टर्स को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर महासभा कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की बैठक भी आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष मामचंद सोनानिया ने की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने ऐसे आयोजनों को युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी को समाज के प्रतिभावान व्यक्तियों से प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।

समारोह में दिनेश जांगिड़, रामनिवास जांगिड़, महेश जांगिड़, अनिल जांगिड़, दिनेश जांगिड़ ढिंढारिया, दुर्गा प्रसाद जांगिड़, रामनिवास जायलवाल, पूर्णमल जांगिड़, सत्यवीर जांगिड़, रामरिख जांगिड़, सत्यवीर जांगिड़ नेशल, कैलाश चंद जांगिड़, राजेंद्र कुमार काकोड़ा, विजेंद्र जांगिड़, सुधन जांगिड़, सुनील जांगिड़, परमेश्वर जांगिड़, प्रताप जांगिड़ डींगली, ब्रह्मानंद सोनानिया, चिरंजी लाल जांगिड़, सत्यपाल जांगिड़ सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related Articles