[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शहीद सिपाही चन्द्रभान को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि:प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन, सूरजगढ़ थाने में तैनात थे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

शहीद सिपाही चन्द्रभान को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि:प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन, सूरजगढ़ थाने में तैनात थे

शहीद सिपाही चन्द्रभान को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि:प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन, सूरजगढ़ थाने में तैनात थे

सूरजगढ़ : शहीद सिपाही चन्द्रभान भगासरा को उनकी पुण्यतिथि पर सूरजगढ़ में श्रद्धांजलि दी गई। मंगलवार को सूरजगढ़ थाना परिसर के निकट स्थित प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। इस कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व चेयरमैन सुरेश शर्मा ने किया।

जाट समाज के अध्यक्ष जगदेव सिंह खरड़िया ने बताया कि शहीद चन्द्रभान सूरजगढ़ थाने में तैनात थे। 9 जून 2010 को बलौदा में बैंक लूटकर भाग रहे हथियारबंद लुटेरों का उन्होंने बहादुरी से सामना किया था। निहत्थे होने के बावजूद उन्होंने डकैतों की गोलियों का डटकर मुकाबला करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया।

शहीद सिपाही चन्द्रभान भगासरा को ग्रामीणों और पुलिस जवानों ने श्रद्धांजलि दी।
शहीद सिपाही चन्द्रभान भगासरा को ग्रामीणों और पुलिस जवानों ने श्रद्धांजलि दी।

वक्ताओं ने बताया कि शहीद चन्द्रभान को राजस्थान पुलिस के पहले शहीद का गौरव प्राप्त है। उनकी वीरता और कर्तव्यनिष्ठा आज भी पुलिस जवानों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई है। सूरजगढ़ थाने के समीप निर्मित उनके स्मारक पर हर वर्ष 9 जून को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाती है।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि शहीदों को याद करना और उनके बलिदान का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। इससे पुलिस और सेना के जवानों का मनोबल बढ़ता है और नई पीढ़ी को देशसेवा की प्रेरणा मिलती है।

कार्यक्रम में बार एसोसिएशन अध्यक्ष संदीप मान, पूर्व वाइस चेयरमैन राजकुमार गोदारा, बलबीर राव, राजकरण भड़िया, राजेश जोशी, दिनेश शर्मा, अधिवक्ता अशोक शर्मा, मोतीलाल डिग्रवाल, बाबूलाल बड़गुजर, UNSI प्रदेश संयुक्त सचिव यश डैला, गजानंद कटारिया, किशोरी लाल गोगावत, इन्दकुमार चेतीवाल, समाजसेवी हेमन्त लुनायच, मोती बासिया, सलीम खान, अंतरसिंह स्योराण, जुगल किशोर पहाड़िया सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles