विश्व पर्यावरण दिवस साप्ताहिक जागरूकता अभियान के तहत बैठक आयोजित
प्लास्टिक बहिष्कार और कपड़े के थैलों के उपयोग का दिया संदेश
सीकर : विश्व पर्यावरण दिवस साप्ताहिक जागरूकता अभियान के अंतर्गत सोमवार को वार्ड संख्या 30 स्थित शीतला चौक में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा स्वच्छ और हरित वातावरण के लिए जनभागीदारी बढ़ाना रहा। इस दौरान उपस्थित लोगों को रिड्यूस, रियूज और रीसायकल के महत्व की जानकारी दी गई तथा प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया।
अभियान के तहत नागरिकों को कपड़े के थैले वितरित कर प्लास्टिक थैलियों के स्थान पर इनके उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें आमजन की सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक है।
कार्यक्रम में नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता सुरेंद्र गोदारा, एमआईएस अभियंता साहिल अली गौड़, जोन निरीक्षक नवल किशोर, पार्षद मुकेश सैनी, आईईसी टीम के मुकेश, हंसराज, कोमल सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2202277


