[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खरखड़ा में NH-311 पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित:एक तरफ से निकल रहे वाहन, हादसे का खतरा बढ़ा; प्रशासन से हटाने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खरखड़ा में NH-311 पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित:एक तरफ से निकल रहे वाहन, हादसे का खतरा बढ़ा; प्रशासन से हटाने की मांग

खरखड़ा में NH-311 पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित:एक तरफ से निकल रहे वाहन, हादसे का खतरा बढ़ा; प्रशासन से हटाने की मांग

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के खरखड़ा राजपूतान के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 311 पर तेज अंधड़ के कारण विलायती कीकर का पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गया। इस घटना से राजमार्ग का आधा हिस्सा अवरुद्ध हो गया है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क पर पेड़ पड़े होने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और हर समय दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस स्थान पर पेड़ गिरा है, वहां सड़क पर मोड़ होने के कारण यह दूर से दिखाई नहीं देता।

पूर्व सरपंच राजेश धेधड़, सुरेश धेधड़, विक्रम चोपड़ा, विक्रम राजपूत और विजय सिंह सहित ग्रामीणों ने बताया कि तेज गति से आने वाले वाहन चालकों को अचानक सामने अवरोध दिखाई देता है, जिससे हादसे का खतरा बढ़ जाता है। विशेष रूप से रात्रि के समय स्थिति और गंभीर हो जाती है, क्योंकि अंधेरे में सड़क पर पड़ा पेड़ काफी नजदीक आने के बाद ही नजर आता है।

पेड़ गिरने के कारण वाहनों को एक ही तरफ से निकलना पड़ रहा है। इससे यातायात बाधित हो रहा है और कई बार दोनों ओर से वाहन आने पर जाम जैसी स्थिति बन जाती है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार वाहनों की आवाजाही रहती है, ऐसे में सड़क पर पड़ा यह पेड़ किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकता है।

ग्रामीणों का कहना है कि अंधड़ के बाद से पेड़ सड़क पर पड़ा हुआ है, लेकिन अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द से जल्द पेड़ हटाकर मार्ग को पूरी तरह सुचारु करने की मांग की है। क्षेत्रवासियों ने जनहित और सड़क सुरक्षा को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की अपील की है।

Related Articles