जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने साहवा फिल्टर प्लांट का किया निरीक्षण
समुचित पेयजल आपूर्ति और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सोमवार को साहवा फिल्टर प्लांट का निरीक्षण कर पेयजल व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को ग्रीष्मकाल के दौरान निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने फिल्टर प्लांट, जल शोधन संयंत्र (डब्ल्यूटीपी) एवं अन्य आवश्यक उपकरणों की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्लांट की साफ-सफाई, रखरखाव और तकनीकी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारू बनी रहे।
सुराणा ने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आमजन को नियमित एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने आरडब्ल्यूआर के लिए चिन्हित भूमि का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर पीएचईडी के अतिरिक्त मुख्य अभियंता रमेश राठी ने फिल्टर प्लांट एवं जलापूर्ति व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में आईजीएनपी एक्सईएन आनंद सिंह, राजेश, सुखपाल सिंह, अनिरुद्ध, ऋतु स्वामी, लोकेश सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2202220


