तारानगर उप जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर अभिषेक सुराणा, सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी
नए अस्पताल भवन के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी उठाए सवाल, पीएमओ को साप्ताहिक मॉनिटरिंग के निर्देश
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
तारानगर : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सोमवार को तारानगर उप जिला अस्पताल का निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, दवा वितरण व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं का अवलोकन किया। साथ ही निर्माणाधीन नए उप जिला अस्पताल भवन का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से संवाद कर चिकित्सा सेवाओं के संबंध में फीडबैक लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम को देखते हुए अस्पताल में कूलर और पंखों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए आवश्यक चिकित्सा प्रबंधन बनाए रखा जाए।
अस्पताल परिसर के शौचालयों में गंदगी और सफाई व्यवस्था को लेकर जिला कलक्टर ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अस्पताल में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा सफाई कार्मिकों का उचित प्रबंधन किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि मरीजों को आवश्यक दवाएं, जांच सुविधाएं और चिकित्सकीय परामर्श समय पर उपलब्ध कराया जाए, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इसके बाद जिला कलक्टर ने निर्माणाधीन नए उप जिला अस्पताल भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पीएमओ डॉ. देवीलाल जोशी को निर्देश दिए कि वे स्वयं नियमित रूप से निर्माण कार्य का निरीक्षण करें और प्रत्येक सप्ताह इसकी रिपोर्ट जिला कलक्टर कार्यालय को भेजें।
सुराणा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को आपसी समन्वय के साथ कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित समय सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल परिसर के प्रवेश मार्ग पर सुरक्षा मानकों और स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया।
इस दौरान पीएमओ डॉ. देवीलाल जोशी ने अस्पताल की व्यवस्थाओं एवं निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी दी। निरीक्षण के समय तहसीलदार हनुमान सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2202212


