झुंझुनूं के पासपोर्ट ऑफिस में झाड़ियां उगी:लोग बोले- ढूंढने में आधा घंटा लग रहा
झुंझुनूं के पासपोर्ट ऑफिस में झाड़ियां उगी:लोग बोले- ढूंढने में आधा घंटा लग रहा
झुंझुनूं रेलवे स्टेशन के पास स्थित पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (POPSK) में रखरखाव की कमी सामने आई है। कार्यालय भवन व्यवस्थित होने के बावजूद परिसर में उगी झाड़ियों, खरपतवार और साइनबोर्ड नहीं होने से आवेदकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
आवेदक रमेश कुमार ने बताया कि वे सुबह जल्दी घर से निकले थे ताकि समय पर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी हो सके। रेलवे स्टेशन के पास पहुंचने के बाद भी उन्हें करीब आधा घंटा कार्यालय ढूंढने में लग गया, क्योंकि बाहर कहीं कोई बोर्ड नहीं लगा था। उन्होंने बताया कि अंदर जाने का रास्ता भी झाड़ियों से भरा हुआ मिला।
झुंझुनूं जिले के गांवों और ढाणियों से रोज कई आवेदक पासपोर्ट वेरिफिकेशन और अन्य कार्यों के लिए यहां पहुंचते हैं। लेकिन मुख्य सड़क पर कोई बोर्ड नहीं होने के कारण उन्हें आसपास के दुकानदारों और राहगीरों से पूछताछ करनी पड़ती है। कई लोग कार्यालय तक पहुंचने में अतिरिक्त समय भी गंवा देते हैं।
यह पासपोर्ट सेवा केंद्र तकनीकी रूप से झुंझुनूं के मुख्य डाकघर के साथ जुड़ा हुआ है, लेकिन इसकी हेड ऑफिस शाखा सीकर में स्थित है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2200728


