[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बबाई के वार्ड 5-6 में पानी का संकट:48 घंटे में सिर्फ 10 मिनट होती है आपूर्ति, वार्डवासियों में रोष


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

बबाई के वार्ड 5-6 में पानी का संकट:48 घंटे में सिर्फ 10 मिनट होती है आपूर्ति, वार्डवासियों में रोष

बबाई के वार्ड 5-6 में पानी का संकट:48 घंटे में सिर्फ 10 मिनट होती है आपूर्ति, वार्डवासियों में रोष

बबाई : बबाई कस्बे के वार्ड नंबर 5 और 6 में पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। भीषण गर्मी के बावजूद, जलदाय विभाग द्वारा 48 घंटे में केवल 10 मिनट के लिए पानी की आपूर्ति की जा रही है, जिससे निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वार्ड 6 निवासी वेदप्रकाश तिवाड़ी ने बताया कि दो दिन में एक बार होने वाली यह 10 मिनट की आपूर्ति इतनी कम है कि इससे पानी की दैनिक जरूरतें पूरी नहीं हो पातीं। इस भीषण गर्मी में पानी की कमी से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, न तो पंचायत ने पानी के टैंकरों की व्यवस्था की है और न ही जलदाय विभाग द्वारा कोई वैकल्पिक इंतजाम किए गए हैं। इससे स्थिति और भी गंभीर हो गई है।

जब जलदाय विभाग के कर्मचारियों से इस संबंध में बात की जाती है, तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता। कर्मचारी कभी टंकी खाली होने, कभी पंप हाउस की मोटर खराब होने या लाइन टूटने का बहाना बनाकर बात टाल देते हैं।

कस्बेवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जलदाय विभाग द्वारा इस समस्या का उचित समाधान नहीं किया गया, तो वे विभाग के दफ्तर पर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान वेदप्रकाश तिवाड़ी, केशव शर्मा, विजय कुमार सैन, लालाराम सैन, सरोज देवी, सीता देवी, सरिता देवी, पूजा शर्मा, लीलाधर चौधरी सहित कई अन्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles