सीधे व्हाट्सएप पर आएगा जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र:अब दफ्तरों के नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर, झुंझुनूं नगर परिषद की शानदार पहल
सीधे व्हाट्सएप पर आएगा जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र:अब दफ्तरों के नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर, झुंझुनूं नगर परिषद की शानदार पहल
झुंझुनूं : अब आपको जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र लेने के लिए नगर परिषद के चक्कर नहीं लगाने होंगे। यह बेहद जरूरी दस्तावेज अब सीधे आपके मोबाइल पर, आपके व्हाट्सएप (WhatsApp) पर पहुंच जाएगा। नगर परिषद के इस डिजिटल कदम से न सिर्फ लोगों के समय और पैसे की बचत होगी, बल्कि पूरी प्रक्रिया भी बेहद पारदर्शी और आसान हो जाएगी।
पहचान पोर्टल से सीधे आपके मोबाइल पर
नगर परिषद के आयुक्त देवीलाल बोचल्या ने बताया कि परिषद ने इस व्यवस्था को सुचारू रूप से लागू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। जब भी कोई नागरिक जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करेगा, तो प्रमाण पत्र बनते ही उसे ‘पहचान पोर्टल’ के माध्यम से सीधे आवेदक के रजिस्टर्ड (पंजीकृत) मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप के जरिए भेज दिया जाएगा।
अक्सर लोगों के मन में यह शंका रहती है कि मोबाइल पर आने वाला डिजिटल दस्तावेज हर जगह चलेगा या नहीं। इस पर स्थिति साफ करते हुए आयुक्त ने कहा कि व्हाट्सएप पर मिलने वाला यह डिजिटल प्रमाण पत्र पूरी तरह से कानूनी रूप से मान्य है। आमजन को इसके सत्यापन (Verification या Attestation) के लिए नगर परिषद के कार्यालय में आने की आवश्यकता नहीं है। इस पर बारकोड या डिजिटल सिग्नेचर होते हैं, जिससे इसकी प्रामाणिकता हर जगह स्वीकार्य होगी।
ऐसे आएगया वाट्सएप पर
जिला परियोजना अधिकारी अरुण जाखड़ ने बताया कि इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आवेदकों को बस एक बात का ध्यान रखना होगा। जब भी आप जन्म या मृत्यु पंजीकरण का फॉर्म भरें, तो उसमें अपना वही मोबाइल नंबर दर्ज कराएं जो चालू हो और जिस पर आपका व्हाट्सएप चलता हो। जैसे ही परिषद के सॉफ्टवेयर से आपका सर्टिफिकेट अप्रूव होगा, पहचान पोर्टल इसे ऑटोमैटिक तरीके से आपके व्हाट्सएप पर डिलीवर कर देगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2200720


