सीकर में नाबालिग लड़की से फ्रेंडशिप कर रेप:अश्लील फोटो-वीडियो से किया ब्लैकमेल, एक दूसरे मामले में जंगल में ले जाकर नाबालिग से दुष्कर्म
सीकर में नाबालिग लड़की से फ्रेंडशिप कर रेप:अश्लील फोटो-वीडियो से किया ब्लैकमेल, एक दूसरे मामले में जंगल में ले जाकर नाबालिग से दुष्कर्म
सीकर : सीकर में 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद आरोपी युवक ने नाबालिग लड़की को मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद उसके साथ रेप किया। इस दौरान आरोपी ने नाबालिग के अश्लील फोटो और वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए। आरोपी युवक की बहन ने भी नाबालिग को धमकाया। पुलिस ने युवक और उसकी बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
17 साल की नाबालिग लड़की ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि वह पढ़ाई के लिए सीकर जिले में आई। यहां सोशल मीडिया पर एक युवक ने उससे बातचीत करना शुरू किया। युवक ने मिलने के लिए बुलाया। इस दौरान आरोपी ने डरा धमकाकर रेप किया।
आरोपी की बहन ने नाबालिग को धमकाया
आरोपी ने नाबालिग के अश्लील फोटो और वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए। बाद में इन फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर भी कई बार रेप किया। युवती का आरोप है कि युवक की बहन ने भी उसे धमकाया कि यदि इस बारे में किसी को बताया तो अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर देंगे, जिससे तुम्हारी बदनामी होगी।
डर के मारे नाबालिग लड़की ने पहले तो यह बात किसी को नहीं बताई। आखिर में उसने घर वालों को बताया। जिसके बाद अब मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
16 साल की नाबालिग से रेप
सीकर जिले में 16 साल की नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। नाबालिग के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि करीब 1 साल पहले आरोपी युवक ने जंगल में ले जाकर नाबालिग के साथ रेप किया। इसके बाद फोटो और वीडियो भी वायरल कर दिए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2200720


