नीमकाथाना पुलिस ने ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली निकाली:स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया, व्यायाम, साइकिल चलाने को दिनचर्या में शामिल करने की अपील
नीमकाथाना पुलिस ने 'संडे ऑन साइकिल' रैली निकाली:स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया, व्यायाम, साइकिल चलाने को दिनचर्या में शामिल करने की अपील
नीमकाथाना : नीमकाथाना पुलिस ने आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान के तहत एक साइकिल रैली का आयोजन किया। यह रैली रविवार को निकाली गई। रैली डीएसपी कार्यालय से शुरू होकर एडीशनल एसपी कार्यालय तक पहुंची। इसका नेतृत्व डीएसपी सुशील मान ने किया।
इस आयोजन में सदर और कोतवाली पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने नियमित व्यायाम, साइकिल चलाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साइकिलिंग न केवल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस अभियान का उद्देश्य आमजन को शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूक करना और उन्हें दैनिक जीवन में स्वास्थ्य संबंधी अच्छी आदतें अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
रैली के दौरान प्रतिभागियों ने स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े संदेश दिए और लोगों से नियमित व्यायाम करने तथा फिट रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन एडीशनल एसपी कार्यालय में हुआ, जहां सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।इस अवसर पर कोतवाली थाना अधिकारी विजेंद्र सिंह, सदर थाना अधिकारी राजेश डूडी सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2200716


